Top 5 India's Snacks & Street Foods

फेमस डिशेज आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे। मसाला डोसा, चाट मसाला, बिरयानी, समोसा और पाव भाजी ये पांचो व्यंजन india के top 5 snacks foods है। पुरे विश्व में इन भारतीय व्यंजन की छाप है। आइये विस्तार से जानते है है इनके बारे में:-

डोसा: (Masala Dosa) डोसा एक मशहूर दक्षिण भारतीय भोजन है जो चावल और उड़द की दाल से बनता है और इसे नारियल की चटनी और वेजिटेबल साम्बर के साथ परोसा जाता है। डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला एकमात्र भोजन है जिसे आप कभी भी किसी भी वक्त खा सकते है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाया जाता है। यह लोकप्रिय नाश्ता सेहत के लिए भी अच्छा होता है और यह आपको लगभग सभी शहरोँ में आसानी से खाने को मिल जायेगा।

masala dosa recipe
Masala Dosa

चाट: (Chat मसाला) चाट हमारे यहाँ मुख्यरूप से सड़क किनारे (street foods) खड़े ठेलो पर बेची जाती है और हर उम्र के व्यक्ति इसे मज़े लेकर खाता है। चाट में मुख्यरूप से आलू टिक्की, गोलगप्पे, पपड़ी, भल्ले से पुरी दाल के लड्डू आदि शामिल है। चाट बनाने के लिए बेसन, दही, दाल, मसाले, टमाटर, प्याज और चटनी का प्रयोग किया जाता है।

Chat Masala Recipe
Pani Puri Chat

बिरयानी: (Biryani) ऐसा कौन है जिसे बिरयानी पसंद ना हो। भारत के हर कोने में बिरयानी का अलग ही स्थान है, बिरयानी हमारे भारत का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय व्यंजन है। इसकी लोकप्रियता भारत में ही नहीं पुरे विश्व में है। दुनियाभर में बसे अनिवासी भारतीयो के बीच भी इसकी मांग कम नहीं है। आमतौर पर यह स्वादिष्ट डिश चावल, मसाले, मसूर दाल, मांस और सब्जियों के साथ बनाया जाता है। बिरयानी की खुशबू ही मूंह में पानी ला देने और भूख बढ़ा देने के लिए काफी है। इस भारतीय पकवान को अक्सर शादियों और उत्सवो पर परोसा जाता है।

Top 5 Biryani Recipe
Biryani

समोसा: (Samosa) स्नैक्स की बात की जाए तो भारत में समोसे का नाम सबसे पहले आता है। शायद ही कोई भारतीय होगा जिसने समोसे का स्वाद नहीं चखा हो। यह कैसा Snacks है जो लगभग पुरे भारत में बिकता है। सिर्फ भारत में ही नहीं समोसा दुनियाभर में बहुत फेमस है। गरम चाय की प्याली के साथ अगर समोसा मिल जाए तो उसका मज़ा ही कुछ और है। आजकल लोग सिर्फ आलू से बने समोसे ही नहीं बल्कि नूडल समोसा, चीज़ समोसा और ना जाने कौन-कौन से फ्लेवर के समोसे खाते है। बड़ो के साथ-साथ बच्चो को भी समोसा खाना काफी पसंद होता है।

Indian Samosa Recipe
Samosa

पाव भाजी: (Pav Bhaji)  पाव भाजी एक प्रमुख पश्चिम भारतीय नाश्ता है जो हर किसी का फेवरिट है। महाराष्ट्र में इस नाश्ते का काफी प्रचलन है खासतौर पर मुंबई की पाव भाजी विश्व प्रसिद्ध है, पाव भाजी एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। यह लोकप्रिय व्यंजन है जिसमे मिश्रित सब्जियों को विविध मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है और भाजी को मक्खन से सेंककर नरम पाव के साथ परोसा जाता है।

Pav Bhaji Recipe
Pav Bhaji

दोस्तों आपको इनमे से कौनसा डिश सबसे ज्यादा पसंद आया कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और हमारे वेब को सब्सक्राइब जरूर करे नए नए और अनोखे आर्टिकल पढने के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने